फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार सौ उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटने की तैयारी

विज्ञापन
Preparation to cut electricity connections of four hundred consumers
विज्ञापन
तीसा (चंबा)। तीसा विद्युत उपमंडल में बिजली बोर्ड 400 डिफाल्टर उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटने की तैयारी में है। बिजली का बिल जमा करवाने के लिए उपभोक्ताओं को 15 अक्तूबर तक का समय दिया गया है। इस समयावधि में जो उपभोक्ता अपना लंबित बिल नहीं जमा करवाएंगे, उनके बिजली कनेक्शन स्थायी रूप से काट दिए जाएंगे।
विज्ञापन

उसके बाद उपभोक्ताओं को दोबारा बिजली कनेक्शन लेने के लिए सभी औपचारिकताएं नए सिरे से पूरी करनी होंगी। साथ ही लंबित बिल भी जमा करवाना होगा। अस्थायी तौर पर बिजली कनेक्शन काटने के लिए बोर्ड ने पहले ही आदेश जारी कर दिए थे लेकिन, उसके बावजूद उपभोक्ताओं ने अपना लंबित बिल जमा नहीं करवाया। इसके चलते बिजली बोर्ड ने उपभोक्ताओं को अब 15 अक्तूबर तक का समय दिया है।
बिजली बोर्ड के तीसा के 400 उपभोक्ताओं के पास 22 लाख रुपये बिजली बिल के रूप में फंसे हुए हैं। लंबित बिल जमा करवाने के लिए बोर्ड कई बार उपभोक्ताओं को नोटिस दे चुका है लेकिन, अभी तक उपभोक्ताओं ने बोर्ड के नोटिस पर कोई ध्यान नहीं दिया है। इसकी वजह से बोर्ड ने उपभोक्ताओं को डिफाल्टर घोषित करते हुए बिजली कनेक्शन काटने के आदेश जारी किए हैं। बोर्ड की इस कार्रवाई की सूचना मिलने के बाद उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

बोर्ड के सहायक अभियंता डीसी गुप्ता ने बताया कि तीसा में 400 उपभोक्ताओं को नोटिस जारी करके 15 अक्तूबर तक लंबित बिल चुकाने के आदेश दिए गए हैं। 15 अक्तूबर तक जो उपभोक्ता बिल जमा नहीं करवाएंगे, उनके कनेक्शन स्थायी रूप से काट दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें