फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चांद से मांगी सुहाग की सलामती, पिया के हाथों खुला व्रत

Thu, 29 Oct 2026 10:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
करवाचौथ पर दिनभर निर्जला रहीं सुहागिनें, छलनी से चंद्र दर्शन कर निभाई परंपरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। आसमान में चांद निकला तो सुहागिनों की दिनभर की प्रतीक्षा पूरी हुई। करवाचौथ पर महिलाओं ने चंद्रमा को अर्घ्य देकर पति की लंबी उम्र की कामना की।
इसके बाद छलनी से चांद और पति का चेहरा देखकर पतियों के हाथों पानी पीकर व्रत खोला। दिनभर की निर्जला साधना के बाद घरों में पूजा और पारंपरिक रस्मों के बीच त्योहार की खुशियां छा गईं।
करवाचौथ को लेकर महिलाओं में सुबह से ही उत्साह रहा। पारंपरिक परिधानों और सोलह शृंगार से सजी महिलाओं ने पूजा की थालियां तैयार कीं। दिनभर व्रत रखने के बाद शाम को करवा चौथ की कथा सुनी और चंद्रमा के उदय होने की प्रतीक्षा की। चांद दिखाई देने पर महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर पति की दीर्घायु, सुखी दांपत्य जीवन और परिवार की खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन


चंद्र दर्शन के साथ निभाई सुहाग की रस्म
चांद निकलते ही महिलाओं ने पूजा की थाली के साथ पारंपरिक रस्में पूरी कीं। छलनी से चंद्र दर्शन के बाद पति का चेहरा निहारा और उनके हाथों जल ग्रहण कर व्रत का पारण किया। इस दौरान घरों में पर्व को लेकर उत्साह का माहौल रहा।
विज्ञापन


पूजा सामग्री और शृंगार के सामान की खरीदारी
करवाचौथ पर चंबा के बाजारों में भी रौनक रही। महिलाओं ने करवा, छलनी, पूजा सामग्री, मिठाइयों और शृंगार के सामान की खरीदारी की। मेहंदी लगवाने और त्योहार के लिए सजने-संवरने को लेकर भी उत्साह दिखा। दिनभर बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही बनी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें