फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जिले के 250 गांवों में लौटी बिजली, 77 सड़कें भी बहाल

Wed, 29 Jul 2026 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
33 मार्ग अभी भी बंद, करीब तीन सौ गांवों में अभी पसरा है अंधेरा
विज्ञापन

28 पेयजल योजनाएं बहाल, लोगों को होने लगी पानी की आपूर्ति

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले में बुधवार को मौसम साफ रहने के बाद राहत एवं पुनर्बहाली कार्यों में तेजी देखने को मिली। प्रशासन, लोक निर्माण विभाग, विद्युत बोर्ड और जल शक्ति विभाग की टीमें पूरे दिन युद्धस्तर पर राहत कार्यों में जुटी रहीं।
इसके चलते जिले के 250 गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। 77 संपर्क मार्गों पर वाहनों की आवाजाही फिर से शुरू हो गई है। इससे हजारों लोगों को राहत मिली है। कई दिनों से बिजली और सड़क संपर्क बाधित होने के कारण लोग परेशानियों का सामना कर रहे थे। हालांकि जिले में हालात अभी पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाए हैं। अब भी 33 सड़कें बंद हैं। इससे कई गांवों का संपर्क मुख्य सड़कों से कटा हुआ है। लगभग 300 गांव अभी भी अंधेरे में डूबे हैं। विभागीय टीमें दुर्गम क्षेत्रों में पहुंचकर क्षतिग्रस्त विद्युत लाइनों और ट्रांसफार्मरों की मरम्मत में लगी हैं। जल शक्ति विभाग ने प्रभावित 43 पेयजल योजनाओं में से 28 योजनाओं को बहाल कर दिया गया है। शेष 15 योजनाओं को चालू करने के लिए भी लगातार कार्य जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डलहौजी में 38, चंबा में 11, तीसा में आठ, भरमौर और सलूणी में एक-एक ट्रांसफार्मर अभी भी बाधित हैं। चंबा में सात, सलूणी में तीन और भटियात में पांच पेयजल योजनाओं की मरम्मत की जा रही है। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि मौसम साफ होने के चलते राहत कार्याें में तेजी आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें