सिहुंता (चंबा)। विद्युत उपमंडल सिहुंता के तहत 33 केवी विद्युत लाइन के आवश्यक रखरखाव के चलते 24 जून को क्षेत्र के कई गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विद्युत उपमंडल सिहुंता के सहायक अभियंता रणजीत सिंह ने बताया कि निर्धारित कार्य के लिए विद्युत आपूर्ति सुबह 9 बजे से कार्य पूर्ण होने तक बंद रहेगी। इस दौरान धुलारा, मोरठु, टुंडी तथा सिहुंता-हटली फीडरों से जुड़े सभी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। बिजली कटौती से सिहुंता, गरनोटा, टिकरी, खरगट, थाकोली, डूंगरू, समोट, टुंडी, पातका, धरना, खानोरा, सिंबलघट्टा, मोरठु, बनेट, भट्टी, कियोड, हटली, थूलेल, गोला, ब्लाणा सहित अन्य आसपास के गांव प्रभावित रहेंगे। उन्होंने कहा कि शटडाउन मौसम की अनुकूल परिस्थितियों पर निर्भर करेगा। संवाद