फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चुराह पंचायत समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव टला

Mon, 22 Jun 2026 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
नहीं पहुंचे सभी बीडीसी सदस्य, 18 सदस्यों में से चुने जाने हैं अध्यक्ष और उपाध्यक्ष
विज्ञापन

एक पक्ष की अनुपस्थिति के चलते नहीं हो सकी चुनाव प्रक्रिया : आशीष ठाकुर

संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। तीसा ब्लॉक की पंचायत समिति चुराह के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चयन सोमवार को नहीं हो पाया। इसके लिए बैठक बुलाई गई थी। बैठक में सभी बीडीसी सदस्यों की उपस्थिति न होने के कारण चुनाव प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। पंचायत समिति चुराह में 18 बीडीसी सदस्य हैं। इनमें अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चयन किया जाना है। चुनाव प्रक्रिया के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली थीं। चुनाव अधिकारी एवं तहसीलदार आशीष ठाकुर की मौजूदगी में बैठक हुई। एक पक्ष के सदस्य बैठक में पहुंचे जबकि दूसरे पक्ष के सदस्य अनुपस्थित रहे। इसके चलते अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी। तहसीलदार आशीष ठाकुर ने बताया कि पंचायत समिति चुराह के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों के चुनाव के लिए बैठक बुलाई थी। सभी सदस्यों की उपस्थिति न होने के कारण चुनाव प्रक्रिया संपन्न नहीं हो पाई। मामले की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। चुनाव टलने के बाद क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। अब पंचायत समिति चुराह के नए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए अगली तिथि तय होने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें