फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुखराड़ी में एक सप्ताह से लग रहे बिजली कट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। विकास खंड मैहला के तहत ग्राम पंचायत करियां के गांव जुखराड़ी में बिजली की आंखमिचौनी का क्रम जारी है। इसके चलते ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों सुनील कुमार, राज कुमार, उत्तम चंद, सुनील कुमार, परमेश कुमार, दीपक कुमार, बलबीर सिंह, सम्मी कुमार, अक्षय कुमार आदि का कहना है कि रात को 15 से 20 मिनट तक रोजाना बिजली गुल हो रही है। कई बार दो या तीन बार रात को बिजली कट लगाए जाते हैं।
विज्ञापन

भीषण गर्मी में लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। लोगों ने जिला प्रशासन और बिजली बोर्ड से मांग की है कि रात को लगाए जा रहे बिजली के अघोषित कट बंद किए जाएं या कट लगाने के लिए समयसारिणी सार्वजनिक की जाए। बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता पवन शर्मा ने बताया कि उनके ध्यान में यह मामला नहीं है। जल्द समस्या का समाधान करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें