फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पूजा देवी बनीं पंचायत समिति की अध्यक्ष, जय शंकर बने उपाध्यक्ष

Mon, 22 Jun 2026 11:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
भरमौर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाजार में रैली निकालकर मनाया जीत का जश्न
विज्ञापन

कांग्रेस की दमनकारी नीति से तंग आ चुके हैं प्रदेश के लोग : डॉ. जनक राज

संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। पंचायत समिति भरमौर में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भाजपा ने जीत दर्ज की। सोमवार को चुनाव प्रक्रिया हुई। भाजपा समर्थित बीडीसी सदस्य पूजा देवी को अध्यक्ष और जय शंकर को उपाध्यक्ष चुना गया। एसडीएम एवं निर्वाचन अधिकारी विकास शर्मा ने बताया कि ब्लॉक समिति अध्यक्ष के लिए पूजा देवी और ममता शर्मा ने नामांकन भरे। पूजा देवी को 12 और ममता देवी को 3 मत पड़े। उपाध्यक्ष के लिए जय शंकर सर्वसम्मति से चुने गए। भरमौर पंचायत समिति में 15 सदस्य हैं। इनमें 13 सदस्य भाजपा समर्थित जीते हैं। इससे पहले बहुमत भाजपा को पहले कभी नहीं मिला।
विज्ञापन


अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनने के बाद भरमौर बाजार में रैली निकाली गई। विधायक डॉ. जनकराज की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने भाजपा के समर्थन में नारे लगाए। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जो दमनकारी फैसले लिए हैं, उससे तंग आकर लोगों ने भाजपा को अपना समर्थन दिया है। आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का सुपड़ा पूरी तरह साफ हो जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें