फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पॉलिटेक्निक इलेवन ने कंडा इलेवन को हराया

Fri, 06 Feb 2026 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा पुलिस मैदान बारगाह में क्रिकेट मैच से पहले आयोजकों के साथ टीम।स्रोत आयोजक
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा )। बनीखेत के पद्दर मैदान में अनिल कुमार (बट्टी) मेमोरियल टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन शुक्रवार को पॉलीटेक्निक इलेवन और कंडा इलेवन के बीच मैच खेला गया। इसमें पॉलीटेक्निक इलेवन ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

आयोजक आशीष टंडन ने बताया कि पॉलीटेक्निक इलेवन ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करते हुए कंडा इलेवन को 113 रन पर ऑलआउट कर दिया। कंडा इलेवन के आयुष ने सर्वाधिक 16 गेंदों में 38 रन बनाए। पॉलीटेक्निक इलेवन के अमित ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पॉलीटेक्निक इलेवन ने छह विकेट से आठवें ओवर में ही मैच को अपने नाम कर लिया। पॉलीटेक्निक इलेवन की ओर से शमशेर टंडन ने 15 गेंदों में 32 रन बनाए। कंडा इलेवन की ओर से गेंदबाजी करते हुए वीरू ने सर्वाधिक दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें