फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा सहित अन्य क्षेत्र में छात्राओं की भागीदारी को बढ़ाने के लिए बनेगी नीति

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिला चंबा में हर क्षेत्र में छात्राओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसी को लेकर एक प्रशिक्षण कार्यक्रम उच्च शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय चंबा में आयोजित किया जा रहा है। इस ऑनलाइन प्रशिक्षण के माध्यम से चंबा के स्कूलों में शिक्षा ग्रहण कर रही छात्राओं का ब्योरा लिया जा रहा है ताकि यह पता लगाया जा सके कि किस क्षेत्र में छात्राओं की भागीदारी कम है और किस क्षेत्र में अधिक है। इसमें अकैडमिक, स्पोर्ट्स, स्काउट एंड गाइड व एनएसएस शामिल है। बुधवार को चंबा जिला की प्रेजेंटेशन हुई। इसमें विभाग की ओर से तमाम ब्योरा रखा गया। जिसको लेकर जिला चंबा की खूब प्रशंसा हुई। यह ऑनलाइन कार्यक्रम 12 मार्च तक चलेगा। जिला चंबा की अंतिम प्रेजेटेंशन भी इसी दिन होगी।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला चंबा के अलावा मंडी जिला के शिक्षा विभाग के अधिकारी व अध्यापक शामिल हैं। नेशनल इंस्टीच्यूट ऑफ एजुकेशन नई दिल्ली के माध्यम से यह प्रशिक्षण करवाया जा रहा है। इस प्रशिक्षण का मकसद शिक्षा सहित अन्य क्षेत्र में छात्राओं की भागीदारी को बढ़ाना है। अगर किसी क्षेत्र में छात्राओं की भागीदारी कम पाई जाती है तो इसके लिए विशेष नीति तैयार की जाएगी और भागीदारी को बढ़ाने संबंधित प्रयास होंगे। इसमें जिला चंबा में उच्च शिक्षा उपनिदेशक देवेंद्र पॉल, सीनियर सेकेंडरी स्कूल मैहला प्रधानाचार्य रंजना शर्मा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भड़ियांकोठी के प्रधानाचार्य भाग सिंह चौहान भाग ले रहे हैं।
उच्च शिक्षा उपनिदेशक चंबा देवेंद्र पॉल ने बताया कि ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा है। इसमें छात्राओं की फील्ड सहित अन्य गतिविधियों में भागीदारी की रिपोर्ट ली जा रही है। किसी क्षेत्र में अगर छात्राओं की भागीदारी कम रहती है तो इस क्षेत्र को मजबूत करने के लिए नीति बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें