फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बिना हेलमेट और ट्रिपल राइडिंग करने वालों पर पुलिस ने कसा शिकंजा

Wed, 13 Sep 2023 10:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। मणिमहेश यात्रा के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले दोपहिया वाहन चालकों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मंगलवार और बुधवार को पुलिस टीम ने सुबह से शाम तक चंबा-भरमौर एनएच पर नाका लगाया।
विज्ञापन

इस दौरान बिना हेलमेट और एक बाइक पर सवार तीन-तीन लोगों के चालान काटे गए। साथ ही यात्रा पर जाने वाले इन श्रद्धालुओं को यातायात नियमों की पालना करने के लिए प्रेरित भी किया। चंबा-भरमौर एनएच पर कई स्थानों पर भूस्खलन होने का भी खतरा बना रहता है। ऐसे में दो पहिया वाहन सवारों में हेलमेट काफी जरूरी है। पुलिस ने 112 वाहन चालकों के चालान काटे। इस दौरान 60,000 रुपये जुर्माना वसूला गया।
सदर थाना प्रभारी संजीव चौधरी ने अपनी टीमों के साथ स्वयं नाकों पर मोर्चा संभाला। मणिमहेश यात्रा के दौरान सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु दो पहिया वाहनों में सवार होकर जाते हैं। ऐसे में यातायात नियमों की अवहेलना से किसी प्रकार की दुर्घटना न हो। इसके लिए पुलिस ने विशेष अभियान शुरू कर दिया है। इस अभियान के तहत चंबा-भरमौर एनएच पर रोजाना नाके लगाकर वाहनों की चेकिंग की जा रही है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें