फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब इग्नू से विद्यार्थी कर पाएंगें पीजीडीसीए, एमएजेएमसी और बीबीएएसएम

विज्ञापन
विज्ञापन
सुभाष कुमार अग्निहोत्री
विज्ञापन

चंबा। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय सेंटर चंबा से नववर्ष 2020 से जिले के विद्यार्थी पीजीडीसीए, एमएजेएमसी और बीबीएएसएम कर सकेंगे। इतना ही नहीं, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति से संबंधित विद्यार्थी को विभिन्न डिप्लोमा, बैचलर डिग्री कार्यक्रमों की एवज में कोई फीस अदा नहीं करनी पड़ेगी। ऐसे में बैचलर डिग्री, और डिप्लोमा कार्यक्रम करने की सोच रखने वाले अभ्यर्थियों को 31 दिसंबर तक ऑनलाइन प्रवेश लेना होगा।
इसके अलावा जो छात्र पहले से जनवरी 2019 सत्र से बैचलर, मास्टर डिग्री और जुलाई 2019 सत्र से बैचलर, मास्टर डिग्री कार्यक्रमों में पंजीकृत है, वे भी जनवरी से शुरू होने वाले सत्र के लिए द्वितीय और तृतीय वर्ष सहित अगले सेमेस्टर के लिए ऑनलाइन दोबारा पंजीकरण करवा सकते हैं।
विज्ञापन

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय सेंटर चंबा में जनवरी 2020 से पीजी डिप्लोमा (कंप्यूटर अनुप्रयोग) कार्यक्रम (पीजीडीसीए), एमए (पत्रकारिता एवं जनसंचार) कार्यक्रम (एमएजेएमसी) और बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (सर्विस मैनेजमेंट) कार्यक्रम (बीबीएएसएम) आरंभ होंगे। इसके लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन प्रवेश लेना होगा।
कार्यक्रमों के लिए एससी/एसटी से संबंधित अभ्यर्थियों से कोई भी शुल्क नहीं लिया जाएगा। इससे पूर्व पीजीडीसीए, एमएजेएमसी और बीबीएएसएम करने के लिए युवक-युवतियों को सरकारी और निजी शैक्षणिक संस्थानों में 20 से 30 हजार के हिसाब से अदायगी करनी पड़ती थी। मगर अब वह भविष्य को उज्ज्वल बनाने की सोच रखने वाले अभ्यर्थी इग्नू से भी ये डिग्री और डिप्लोमा कर सकते हैं।
विज्ञापन

इग्नू सेंटर चंबा के समन्वयक राकेश राठौर ने बताया कि इग्नू सेंटर चंबा में विद्यार्थी पीजीडीसीए, एमएजेएमसी और बीबीएएसएम कर सकेंगे। इसके अलावा एससी/एसटी के अभ्यार्थियों के लिए ऑन लाइन प्रवेश निशुल्क रहेगा साथ ही ये डिग्री और डिप्लोमा निशुल्क रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें