फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस ने सड़क के बाद गलियों में नोपार्किंग को लेकर कसा शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। यातायात पुलिस ने अब सड़क किनारे नो पार्किंग पर शिकंजा कसने के बाद शहर की गलियों में बेतरतीब ढंग से वाहन पार्क करने वाले वाहनों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार को यातायात पुलिस ने शहर के कश्मीरी मोहल्ले में जाकर 14 दोपहिया वाहनों के चालान काटे। ये सभी दोपहिया वाहन मोहल्ले के जाने वाले रास्ते के किनारे खड़े थे।
विज्ञापन

इस कारण मोहल्ले के लोगों को आवाजाही करने में परेशानी आ रही थी। मोहल्लेवासियों इसकी शिकायत पर मंगलवार को यातायात पुलिस से की। इसके बाद पुलिस ने मौके पर जाकर नो पार्किंग जोन में खड़े सभी वाहनों के चालान काटे। साथ ही चालकों को हिदायत दी कि वे वाहनों को गलियों में खड़ा करने की बजाए सुरक्षित स्थान में खड़ा करें।
विज्ञापन

यातायात पुलिस प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि लोगों की शिकायत पर पुलिस गलियों में खड़े होने वाले वाहनों के चालान काट रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें