फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़सर से लेकर डलझील तक रास्तों व पुलों की मरम्मत में जुटा लोनिवि

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भरमौर (चंबा)। कोरोना महामारी के चलते भले ही पवित्र मणिमहेश यात्रा पहले की तरह इस बार न हो। मगर हड़सर से लेकर डल झील तक मार्ग को बहाल करने के लोक निर्माण ने कमर कस ली है। मंगलवार को विभागीय टीम ने मार्ग को दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया।
इसके साथ ही दुुनाली के समीप अस्थायी पुल का निर्माण भी कर लिया गया है। जबकि जमाडू और गौरीकुंड के पास शिवकलोतरी का काम जल्द पूरा होने वाला है। जिला मुख्यालय में सोमवार को हुई बैठक में भी मणिमहेश यात्रा को लेकर चर्चा हुई है।
विज्ञापन

इसमें अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी पृथी पाल सिंह और उपमंडल अधिकारी मनीष कुमार सोनी बैठक मे मौजूद रहे। एडीएम पृथी पाल ने बताया कि मणिमहेश यात्रा की पारंपरिक रस्में है, उसमें तो सहमति बनी।
यात्रा के स्वरूप को लेकर भरमौर में आयोजित होनेवाली बैठक में निर्णय लिया जाएगा। इस बार की पवित्र मणिमहेश यात्रा गर्म स्नान होने के साथ 11 अगस्त से 26 अगस्त के बीच होनी है। मगर कोरोना महामारी के चलते यात्रा पर संशय के बादल मंडरा रहे हैं।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता राजीव शर्मा ने बताया कि मणिमहेश के रास्तों को दुरुस्त करने का काम शुरू हो चुका है। दुनाली के अस्थायी पुल का निर्माण किया जा चुका है। शेष मरम्मत कार्य जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें