आषाढ़ नाग देवता मेला स्पोर्ट्स कमेटी करवाएगी प्रतियोगिताएं
संवाद न्यूज एजेंसी
बनीखेत (चंबा)। आषाढ़ नाग देवता मेला स्पोर्ट्स कमेटी और बनीखेत यूथ क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आषाढ़ नाग देवता मेला स्पोर्ट्स की तैयारियां शुरू हो गई हैं। वॉलीबाल, क्रिकेट और बैडमिंटन के मुकाबले करवाए जाएंगे।
बनीखेत यूथ क्लब के सदस्य विश्वजीत सिंह ने बताया कि अंडर-16 वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए प्रति टीम प्रवेश शुल्क 800 रुपये निर्धारित है। विजेता टीम को 5100 रुपये और उपविजेता टीम को 3100 रुपये नकद पुरस्कार के साथ ट्रॉफी और मेडल दिए जाएंगे। प्रतियोगिता में प्रविष्टि जमा करवाने की अंतिम तिथि 12 जून है। अंडर-16 और अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन लड़के-लड़कियों की मिश्रित टीमों के रूप में होगा। प्रतियोगिता के लिए प्रति टीम प्रवेश शुल्क 1100 रुपये रखा है। विजेता टीम को 5100 रुपये और उपविजेता टीम को 3100 रुपये नकद पुरस्कार के साथ ट्रॉफी एवं मेडल दिए जाएंगे। क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रविष्टियां जमा करवाने की अंतिम तिथि 5 जून 2026 निर्धारित की गई है। बैडमिंटन प्रतियोगिता में अंडर-15, सिंगल्स ओपन, डबल्स ओपन तथा वेटरन वर्ग की स्पर्धाएं होंगी। अंडर-15 सिंगल्स के लिए प्रवेश शुल्क 100 रुपये, ओपन सिंगल्स के लिए 200 रुपये और डबल्स वर्ग के लिए 400 रुपये है। अंडर-15 वर्ग के विजेता को 1500 रुपये और उपविजेता को 1000 रुपये पुरस्कार दिया जाएगा। ओपन सिंगल्स वर्ग में विजेता को 2100 रुपये, उपविजेता को 1100 रुपये जबकि डबल्स वर्ग में विजेता जोड़ी को 4100 रुपये और उपविजेता को 2100 रुपये नकद पुरस्कार दिया जाएगा। वेटरन डबल्स वर्ग में केवल ट्राॅफियां दी जाएंगी। बैडमिंटन में प्रविष्टि जमा करवाने की अंतिम तिथि 12 जून है।