ट्रायल .... हरिपुर स्थित एचपीसीए सब सेंटर में जिले की वरिष्ठ टी-ट्वेंटी प्रतियोगिता के लिए ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी पदाधिकारी अमित कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि ट्रायल दस बजे शुरू होंगे। इसके लिए शुल्क पांच सौ रुपये निर्धारित किया गया है।
-
ओपीडी बंद... चंबा मेडिकल कॉलेज में रविवार की छुट्टी के चलते ओपीडी सेवाएं बंद रहेंगी। मरीज उपचार के लिए इमरजेंसी कक्ष में पहुंचे। इमरजेंसी में ऑन कॉल चिकित्सक उपलब्ध रहेंगे।
आज खास
भजन-कीर्तन : शहर स्थित हरी राय मंदिर में महिलाओं का भजन-कीर्तन कार्यक्रम पूर्वाह्न 11 बजे से होगा।
सत्संग : संत निरंकारी सत्संग भवन मुगला में साप्ताहिक सत्संग सुबह 10 बजे से होगा।
मतगणना : जिले में जिला परिषद और पंचायत समिति उम्मीदवारों के परिणाम सुबह 7 बजे से होगी।