फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: खो-खो स्पर्धा के दोनों वर्गाें में कीड़ी जोन के खिलाड़ियों ने जीता खिताब

Sun, 17 Nov 2024 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के कीड़ी स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता के बाद मुख्याति​थि और स्टाफ के साथ नौनिहाल।स्रोत : ज
विज्ञापन
चंबा। राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला कीड़ी में खंड स्तरीय अंडर-12 खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर चार जोन के 350 खिलाड़ियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी दिनेश राठौर बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। इस दौरान खो-खो में लड़कों और लड़कियों के वर्ग में कीड़ी विजेता रहा और मंगला जोन उपविजेता रहा। कबड्डी प्रतियोगिता में लड़कों में कीड़ी विजेता और मंगला उपविजेता रहा।
विज्ञापन


50 मीटर दौड़ में करियां जोन के सुमित ने पहला, मंगला जोन के सारांश ने दूसरा स्थान हासिल किया। गर्ल्स वर्ग में करियां जोन की रंजना और पूर्वी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में कीड़ी जोन के करण ने पहला स्थान हासिल किया और विवेक ने दूसरा स्थान हासिल किया। गर्ल्स वर्ग में करियां जोन की रंजना प्रथम और लुड्डू जोन की भूमिका द्वितीय रही। भाषण प्रतियोगिता में लुड्डू जोन की काश्वी ने पहला और मंगला जोन की रूबी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। म्यूजिकल चेयर में कीड़ी जोन के वरुण ने पहला और करियां के आशीष ने दूसरा स्थान हासिल किया। मुख्यातिथि ने विजेता रहे प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ खंड हरदासपुरा के प्रधान रविकांत शर्मा, महासचिव ओम प्रकाश और कोषाध्यक्ष उत्तम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें