फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: शतरंज में रूस और इसरायल के खिलाड़ी भी देंगे टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
मिंजर मेले में शतरंज प्रतियोगिता शुरू
विज्ञापन

170 से अधिक खिलाड़ी करेंगे प्रतिभा का प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले के अंतर्गत चंबा स्थित अखंड चंडी पैलेस में शुरू हुई शतरंज प्रतियोगिता में इस बार अंतरराष्ट्रीय स्तर की चुनौती देखने को मिलेगी। प्रतियोगिता में रूस और इसरायल से दो अनुभवी खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जो अपनी रणनीतिक चालों से भारतीय खिलाड़ियों को कड़ी टक्कर देंगे।
इस प्रतियोगिता में कुल 170 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं, लेकिन विदेशी खिलाड़ियों की भागीदारी ने आयोजन को वैश्विक रंग दे दिया है। उनके अनुभव और खेल शैली से स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी बहुत कुछ सीखने की उम्मीद कर रहे हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का आयोजन जिला शतरंज एसोसिएशन द्वारा किया जा रहा है। शुभारंभ अवसर पर एसपी चंबा अभिषेक यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि खेलों में भागीदारी युवाओं को मानसिक रूप से सशक्त बनाती है और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।
इस अवसर पर प्रियदर्शनी बीएड कॉलेज के चेयरमैन राजीव कौशल विशेष अतिथि रहे। एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ. संजीव सूरी ने अतिथियों को सम्मानित किया और बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को खेल संस्कृति से जोड़ना और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा का मंच देना है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में एसोसिएशन के रितेश महाजन, नवजोत जोशी, तनुज रैणा, जितेश शर्मा, चंदन सहगल, जितेंद्र सहगल, भूपेश ठाकुर, विशाल शर्मा, कमलेश्वर सिंह, अभिनव शर्मा, मनिंदर सिंह, भूपिंदर सिंह, राकेश ठाकुर और चंदन चौणा सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी और अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें