चंबा। अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले में स्वास्थ्य विभाग की प्रदर्शनी में 86 लोगों की असंक्रामक रोगों को लेकर जांच की गई। इनमें 22 लोगों का रक्तचाप सामान्य से ज्यादा निकला और 17 लोगों में शरकरा का स्तर भी ज्यादा निकला। उन्हें उचित पोषण, नियमित व्यायाम, चिंता से दूर रहने, पर्याप्त नींद के साथ डॉ. की सुझाई दवाइयों को लगातार लेने की सलाह दी गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बिपिन ठाकुर ने बताया कि एचआईवी एड्स के स्टॉल पर संभावित 37 लोगों के चेस्ट एक्सरे किए गए। इनमें दो लोगों के बलगम के सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे गए हैं।