फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआईटी की तर्ज पर बड़ा संस्थान खोलने की योजना : भारद्वाज

विज्ञापन
विज्ञापन
एनआईटी की तर्ज पर बड़ा संस्थान खोलने की योजना : भारद्वाज
विज्ञापन

बोले-चंबा मेडिकल कॉलेज की स्थिति किसी सफेद हाथी जैसी
डॉक्टरों की सुविधाओं को लेकर चंबा में की जाएगी व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज की मौजूदा स्थिति एक सफेद हाथी के समान है। जो सुविधाएं मरीजों को यहां मिलनी चाहिए, वे मरीजों को नहीं मिल पा रही हैं। यह बात चंबा-कांगड़ा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने चंबा में प्रेसवार्ता के दौरान पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए कही। उन्होंने कहा कि वह प्रयास कर रहे हैं कि चंबा में एक बड़ा संस्थान खोला जाए। साथ ही डॉक्टरों की तैनाती को लेकर भी उचित प्रयास किए जा रहे हैं। एनआईटी की तर्ज पर चंबा में कोई बड़ा संस्थान खोलने की योजना बनाई जा रही है। इसको लेकर वह संसद में भी अपनी आवाज बुलंद कर चुके हैं। इसके अलावा चंबा में ट्रामा केयर सेंटर बनाने की मांग भी संबंधित केंद्रीय मंत्रियों से उन्होंने की है। इस मांग को पूरा करवाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन


रविवार को सांसद ने चंबा में केंद्रीय बजट को लेकर प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय बजट की जमकर सराहना की। कहा कि केंद्र का बजट महिला, युवा, किसान और गरीब को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इस बजट में किसानों को विशेष प्राथमिकता दी गई है। भारत को 2047 तक विकसित भारत बनाने का लक्ष्य लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री धन धान्य योजना में इस बार बजट में वृद्धि की गई है। बेरोजगारी पर बोलते हुए कहा कि यदि प्रदेश के सभी कर्मचारियों को सेवानिवृत्त करके युवाओं को नौकरी दे दी जाए तब भी प्रदेश में 18 लाख बेरोजगार युवा खड़े रह जाएंगे। इसलिए केंद्र सरकार युवाओं के लिए स्टार्टअप योजना के तहत रोजगार के अवसर प्रदान कर रही है। इस मौके पर विधायक डॉक्टर जनक राज, विधायक डीएस ठाकुर, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जय सिंह सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें