फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: अब जमीन के नीचे दबेंगे सतह पर बिछे पाइप

Wed, 07 Oct 2026 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
हाइड्रेंट के लिए गलियों में डाले जा रहे पाइपों की होगी दोबारा खोदाई, जल शक्ति विभाग ने ठेकेदार को दिए सख्त निर्देश
विज्ञापन

खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया विभाग, एक फीट गहराई में पाइप डालने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। शहर की गलियों में जमीन की सतह पर बिछाए जा रहे पानी के पाइपों को अब उखाड़कर जमीन के नीचे दबाया जाएगा।
हाइड्रेंट प्रणाली के लिए डाले जा रहे पाइपों को ठेकेदार की ओर से सतह पर ही बिछाने का मामला संवाद न्यूज एजेंसी के माध्यम से अतर उजाला में प्रमुखता से उठाया गया था। इसके बाद जल शक्ति विभाग हरकत में आया। विभाग ने ठेकेदार को दोबारा खोदाई कर करीब एक फीट गहराई में पाइप डालने के निर्देश दिए हैं।
नगर परिषद के दायरे में आने वाले सभी वार्डों में आग की घटनाओं के दौरान पानी उपलब्ध करवाने के लिए हाईड्रेंट लगाए जा रहे हैं। इसके लिए गलियों में पाने के पाइप बिछाए जा रहे हैं। आरोप था कि कई स्थानों पर पाइप जमीन के ऊपर ही छोड़ दिए गए थे। इससे राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी हो रही थी। पाइपों से फिसलने का खतरा भी बना हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब विभाग के निर्देश के बाद पाइपों को मानकों के अनुसार जमीन के नीचे दबाया जाएगा। इससे गलियों में आवाजाही सुगम होने के साथ हादसे का खतरा भी कम होगा। जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता राजेश मोंगरा ने बताया कि ठेकेदार को पाइपें निर्धारित गहराई में डालने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। कार्य में किसी प्रकार की कोताही बरतने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें