फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: रावी के किनारे लगे मलबे के ढेर, परेल में नदी तट बना डंपिंग साइट

Thu, 05 Nov 2026 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
परेल के पास रावी नदी के तट में फेंका जा रहा टनों के हिसाब से अवैध मक। संवाद।
विज्ञापन
रोजाना फेंका जा रहा निर्माण कार्यों का मलबा, रोकथाम के लिए कार्रवाई का इंतजार
विज्ञापन

नदी का जलस्तर बढ़ने पर निचले इलाकों में बाढ़ और भूमि कटाव का बढ़ सकता है खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर परेल के समीप रावी नदी का किनारा मलबा फेंकने का ठिकाना बन गया है। यहां रोजाना निर्माण कार्यों से निकलने वाला टनों मलबा नदी तट पर डाला जा रहा है।
लगातार बढ़ते ढेरों के बावजूद इस पर रोक नहीं लग पाई है। इससे नदी के प्राकृतिक प्रवाह और आसपास के पर्यावरण पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है।
स्थानीय निवासी अशोक कुमार, प्रकाश चंद, रवि कुमार, अमर सिंह, सोनू, हंसराज और नेकराज ने बताया कि नदी के किनारे खुलेआम मलबा डाला जा रहा है। जलस्तर बढ़ने पर इसके बहाव के साथ नीचे पहुंचने से बाढ़ और भूमि कटाव का खतरा पैदा हो सकता है। उन्होंने मलबा फेंकने वालों की पहचान कर कार्रवाई करने और नदी तट पर निगरानी बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहायक अभियंता राहुल शर्मा ने बताया कि जल्द ही रावी नदी के तट का निरीक्षण किया जाएगा। मलबा फेंकने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें