फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पिकअप खाई में गिरी, सवार की मौत, चालक टांडा रेफर

Wed, 17 Dec 2025 10:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी (चंबा) सुंड़ला-कटारा लिंक सड़क पर एक पिकअप के खाई में गिरने से एक सवार की मौत हो गई, जबकि हादसे में चालक घायल हो गया। उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। मृतक की पहचान खेमराज (37) पुत्र दिवंगत देविया निवासी गांव दौलग के रूप में हुई है। मेडिकल कॉलेज चंबा में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने वाहन चालक ओम प्रकाश पुत्र मेहर चंद निवासी गांव दौलग डाकघर सुंडला तहसील सलूणी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात चचेरे भाई ओम प्रकाश और खेमराज पिकअप में सवार होकर सुंडला से दौलग की तरफ जा रहे थे। दौलग के समीप पहुंचने पर वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से 200 मीटर नीचे खाई में जा गिरा। वाहन गिरने की जोरदार आवाज सुनने के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। साथ ही ग्रामीणों ने पुलिस को भी सूचित किया।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। जहां पर चिकित्सक ने खेमराज को मृत करार दिया। घायल को प्राथमिक उपचार देने के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

पत्नी-मां बेसुध, पिता फूट-फूटकर रोये
मृतक खेमराज अपने पीछे नौ महीने की बच्ची, पत्नी और बूढ़े माता-पिता को छोड़ गए हैं। परिवार में खेमराज ही कमाने वाला सदस्य था। मौत की खबर सुनते ही पत्नी और मां बेसुध हो गईं। बूढ़े पिता ने कहा कि जिस बेटे के कंधे पर सवार होकर श्मशानघाट जाना था, अब उसे ही लेकर जाना पड़ रहा है। इस दौरान वह फूट-फूटकर रोये।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें