फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पिकअप खाई में गिरी, चालक की मौत, एक घायल

Mon, 22 Dec 2025 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। पुखरी-सिढकुंड-माणी मार्ग पर सालूंई गांव में सोमवार को एक पिकअप के खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई, जबकि हादसे में वाहन में सवार अन्य व्यक्ति घायल हो गया। मृतक की पहचान वीरेंद्र कुमार पुत्र अनूप कुमार गांव नौतोड़ ग्राम पंचायत टिकरी के रूप में हुई है। मनीष कुमार निवासी टाटरू, पंचायत टिकरी घायल हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे सालूंई से पिकअप लेकर वीरेंद्र कुमार पुखरी के लिए जा रहे थे। उनके साथ मनीष कुमार भी सवार थे। जब वे सालूंई गांव के समीप पहुंचे तो वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में गिर गया।
हादसे के बाद आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। साथ ही एंबुलेंस और पुलिस को सूचित किया। ग्रामीणों ने घायलों को निकाल कर वाहन के जरिये मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने वीरेंद्र कुमार को मृत करार दिया। उधर, पुलिस अधीक्षक चंबा विजय कुमार सकलानी ने बताया कि वाहन दुर्घटना में चालक की मौत हुई है। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। पोस्टमार्टम करवा वीरेंद्र कुमार का शव परिवार के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें