फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पांगी से मटर लेकर जा रही पिकअप सतरूंडी में दुर्घटनाग्रस्त

Sat, 09 Sep 2023 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
तीसा (चंबा)। चंबा-किलाड़ मार्ग पर मटर से भरी पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि दुर्घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। पिकअप सड़क से नीचे लुढ़कने के बाद पत्थरों में जाकर फंस गई।
विज्ञापन

इससे गाड़ी को क्षति पहुंची, जबकि इसमें सवार लोगों को कोई क्षति नहीं पहुंची। इसके बाद दूसरे माल वाहक वाहन को बुलाकर मटर की बोरियों को उसमें भरा गया। यहां से उसे चंबा की तरफ रवाना किया गया। खबर लिखे जाने तक यह मामला पुलिस में दर्ज नहीं हो पाया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिकअप मटर की सप्लाई लेकर पांगी से चंबा की तरफ जा रही थी। सतरूंडी के पास अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गई। वहां से गुजर रहे अन्य वाहनों ने पिकअप चालक की मदद की।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें