फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: फूलयात्रा को मिला राज्यस्तरीय मेले का दर्जा

Fri, 13 Nov 2026 10:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंत्रिमंडल की मंजूरी से पांगीवासियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी, क्षेत्र में खुशी
विज्ञापन

ललित ठाकुर और सुरजीत भरमौरी ने मुख्यमंत्री व जनजातीय मंत्री का जताया आभार
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जनजातीय क्षेत्र पांगी की आस्था और समृद्ध संस्कृति का प्रतीक फूलयात्रा अब राज्यस्तरीय मेले के रूप में पहचान बनाएगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इसे राज्यस्तरीय मेले का दर्जा देने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई। इस फैसले से क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई है।
जिला मार्केट कमेटी के अध्यक्ष ललित ठाकुर ने निर्णय के लिए मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जनजातीय मंत्री जगत सिंह नेगी ने पांगी प्रवास के दौरान लोगों की मांग को देखते हुए फूलयात्रा को राज्यस्तरीय दर्जा देने की घोषणा की थी। मंत्रिमंडल की मंजूरी से अब इस घोषणा को अमलीजामा पहनाने का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरजीत सिंह भरमौरी ने भी फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि फूलयात्रा पांगी की धार्मिक आस्था, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी है। राज्यस्तरीय पहचान मिलने से इसे व्यापक मंच मिलेगा और पांगी की संस्कृति को प्रदेशभर में पहचान मिलेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री और जनजातीय मंत्री का आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें