फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: डलहौजी कैंट डाकघर बंद करने की तैयारी के बीच फूटा लोगों का गुस्सा

Fri, 20 Feb 2026 10:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। ब्रिटिश काल से संचालित डलहौजी कैंट क्षेत्र के डाक घर को बंद करने की तैयारी किए जाने की चर्चाओं के बीच स्थानीय लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। इस मुद्दे पर पूर्व प्रधान समेत क्षेत्र के लोगों ने कड़ा विरोध जताते हुए डाक विभाग से डाकघर को बंद न करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह डाकघर केवल डाक सेवाओं का केंद्र नहीं बल्कि क्षेत्र की एक पहचान है। ऐसे में इसे बंद करना स्थानीय जनता के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण होगा। ऐसे में इसे बंद करना स्थानीय जनता के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण होगा।

यह डाक घर वर्षों से लोगों की जरूरतों से जुड़ा है और इसके बंद होने से स्थानीय निवासियों, बुजुर्गों और व्यापारियों को भारी परेशानी होगी। ऐतिहासिक महत्व वाले इस डाकघर को यथावत रखा जाए। त्रिलोक, पूर्व प्रधान, डलहौजी
विज्ञापन

मेरी उम्र लगभग 72 वर्ष हो गई है और बचपन से ही इस डाकघर को संचालित होते हुए देख रहा हूं। इसे लगभग 100 साल हो चुके हैं। डाक विभाग इस ऐतिहासिक डाकघर को बंद न करे। अनिल शर्मा, डलहौजी कैंट
डलहौजी का 100 साल पुराना डाकघर बंद करना कदापि उचित नहीं हैं। विभाग इस बारे में दोबारा विचार करे। सुशील शर्मा, स्थानीय निवासी
यह डाक घर केवल डाक सेवाओं का केंद्र नहीं बल्कि क्षेत्र की एक पहचान है। ऐसे में इसे बंद करना स्थानीय जनता के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण होगा। वीर सिंह, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें