फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: लोगों को पता चलेगी शरीर की प्रकृति, खान-पान पर मिलेगी सलाह

Thu, 05 Dec 2024 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले के 9,000 लोगों को अब अपने शरीर में त्रि दोषों (वात, पित्त और कफ) का पता लगेगा। इसके बाद आयुर्वेद विशेषज्ञ सलाह देंगे कि उनके लिए किस ऋतु में कैसा खान-पान करना चाहिए। यह सब आयुष मंत्रालय के प्रकृति परीक्षण से संभव होगा। यह परीक्षण एप के जरिये होगा और इसी के जरिये मैसेज से लोगों को खान-पान के बारे में सलाह दी जाएगी। इस परीक्षण के लिए अब तक 1,400 लोगों का पंजीकरण हो चुका है।
विज्ञापन


इस कड़ी में वीरवार को उपायुक्त मुकेश रेपसवाल का प्रकृति प्रशिक्षण अभियान के तहत पंजीकरण किया गया। जिला आयुष अधिकारी सुरेंद्र सुमन ने बताया कि इस अभियान के तहत आम लोगों को अपने आसपास के आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर अपना पंजीकरण करवाना होगा। उसके पश्चात प्रकृति परीक्षण एप के माध्यम से ही उन्हें अपने शरीर की प्रकृति के बारे में पता लगेगा। इस अभियान का पहला चरण 26 नवंबर को शुरू हुआ है और यह 25 दिसंबर तक चलेगा। इस अभियान में देश भर में एक करोड़ से ज्यादा लोगों का प्रकृति परीक्षण किया जाएगा। इसके पश्चात उन्हें आयुष पद्धति से उपचार की जानकारी प्रदान की जाएगी। प्रकृति परीक्षण के लिए आम जनता को इस एप से जोड़ा जाएगा तथा क्यू आर कोड के माध्यम से आम लोगों की जानकारी भरी जाएगी। उसके पश्चात उक्त व्यक्ति की प्रकृति (कफ,वात, पित) ज्ञात हो जाती है और उसी के अनुसार संबंधित व्यक्ति को खान-पान और उपचार बारे जानकारी प्राप्त होती है।
विज्ञापन


प्रकृति परीक्षण

एप से स्वास्थ्य की सूचना 12 प्रश्नावली में मांगी जाएगी

लाइव वीडियो के जरिये एक वाक्य भी बोलना है

जानकारियां समिट करने के बाद क्यू आर कोड जेनरेट होगा

विशेषज्ञ वॉलंटियर स्कैन कर लोगों को सेहत की प्रकृति बताएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें