फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना टेस्ट के लिए दो घंटे धूप में खड़े रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
सिहुंता (चंबा)। सिहुंता पीएचसी में कोरोना टेस्ट करवाने के लिए पहुंचे लोगों को कड़ी धूप में दो घंटे खड़े रहना पड़ा। स्वास्थ्य केंद्र में दोपहर बारह बजे कोरोना टेस्टिंग किटें खत्म होने के कारण लोगों को परेशानी हुई। टेस्टिंग किटें खत्म होने पर वहां तैनात स्टाफ ने पीएचसी में ताला लगाकर समोट स्वास्थ्य केंद्र से किटों का इंतजाम किया। बहरहाल, दोपहर दो बजे के बाद ही टेस्टिंग का काम शुरू हो पाया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि विधानसभा क्षेत्र भटियात के तहत ग्रामीण सैंपल देने के लिए आगे नहीं आ रहे हैं। ऐसे में भटियात प्रशासन की ओर से पंचायत प्रतिनिधियों, आशा, आंगनबाड़ी वर्करों सहित युवक-महिला मंडलों का लोगों को जागरूक करने और सैंपलिंग करवाने के लिए योगदान लिया जा रहा है। बावजूद इसके कई स्वास्थ्य केंद्रों में कोरोना टेस्टिंग किटें आवश्यकतानुसार उपलब्ध न होने से लोगों का मर्ज बढ़ा रहा है।
ग्रामीणों सुरेश कुमार, अंजू देवी और सुरेेंद्र कुमार ने बताया कि कोविड टेस्टिंग के लिए उन्हें दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा। उन्होंने बताया कि इस महामारी के दौर में किटों की कमी खल रही है। पीएचसी सिहुंता में दोपहर 12 बजे के बाद पहुंचने वाले लोगों की समयानुसार टेस्टिंग नहीं हो पाई। पीएचसी में तैनात स्टाफ को कोविड टेस्टिंग किटों के इंतजाम के लिए स्वास्थ्य केद्र समोट का रुख करना पड़ा। ऐसे में पीएचसी के बाहर तेज धूप से बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने किसी प्रकार का इंतजाम नहीं किया था। लिहाजा, लोगों ने काफी देर तक इंतजार करने के बाद अपने घरों का रुख किया। उन्होंने सरकार से मांग की है कि स्वास्थ्य केंद्र में पर्याप्त संख्या में कोरोना टेस्टिंग किटों का प्रावधान किया जाए। गौरतलब है कि जिले में कोरोना टेस्टिंग के लिए लोग स्वयं आगे आने लगे हैं। लेकिन, किटों की उपलब्धता न होने के चलते उन्हें काफी इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

डॉ. वीरेंद्र कुमार ने बताया कि केंद्र में किटें नहीं थी। उन्होंने कहा कि समोट से किटें मंगवाकर कोविड टेस्ट किए गए। बीएमओ डॉ. सतीश फोतेदार ने कहा कि मामला ध्यान में है। कोविड टेस्टिंग किटें खत्म होने पर उन्हें समोट से लाया गया। उसके बाद टेस्टिंग का कार्य आरंभ किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें