फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से वसूले 1200 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। उपमंडल चुराह में करीब दो सप्ताह पहले एक्सपायरी डेट की न्यूट्रीशन देने के मामले में महिला एवं बाल विकास विभाग ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से 1200 रुपये की रिकवरी वसूल कर ली है। विभाग ने एक्सपायरी डेट की न्यूट्रीशन वितरित करने के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के खिलाफ यह कार्रवाई की है। विभाग ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को सख्त हिदायत देते हुए इस तरह की लापरवाही दोबारा न दोहराने के भी कड़े निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक चुराह क्षेत्र के तहत आंगनबाड़ी केंद्र गडफरी में एक्सपायरी डेट की न्यूट्रीशन बांटने का मामला प्रकाश में आया था। खबर प्रकाशित होने के बाद विभागीय टीम ने मौके पर जाकर पड़ताल की। इस दौरान छह एक्सपायरी डेट के न्यूट्रीशन पैकेट बरामद किए। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के खिलाफ रिकवरी के भी आदेश दिए थे। अब विभाग ने कार्यकर्ता से रिकवरी कर ली है। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को सख्त हिदायत भी जारी की है। वहीं, दूसरी तरफ जिले के सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों को बच्चों को दी जाने वाली न्यूट्रीशन की तिथि जांचने के बाद ही उसे वितरित करने के आदेश दिए हैं।
महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी बालकृष्ण शर्मा ने बताया कि संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से 1200 रुपये की रिकवरी कर ली गई है। कहा कि इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके अलावा जिले के समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारियों को तय तिथि के मुताबिक न्यूट्रीशन वितरित करने के लिए पत्र भी जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें