फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मोबाइल नेटवर्क के लिए अब नहीं भटकेंगे जेएंडके से सटे गांवों के लोग

Tue, 27 Jan 2026 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। जम्मू-कश्मीर के साथ लगते जिले के लंगेरा, भेंठ, प्रियुंगल, मटूण, भुजण और रणनौट गांव के ग्रामीणों और वहां तैनात जवानों को अब मोबाइल पर बात करने के लिए मीलों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। बीएसएनएल प्रबंधन की ओर से अब लंगेरा में स्थापित टावर को चालू करवा दिया है।
विज्ञापन


अमर उजाला ने इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। अब निगम ने हरकत में आते हुए लोगों को राहत प्रदान की है। तीन हजार की आबादी इससे लाभान्वित होगी। जानकारी के अनुसार टावर शुरू न होने के कारण इन गांवों में नेटवर्क नहीं था और लोगों के मोबाइल शोपीस बने हुए थे। वहीं, सीमा पर तैनात सुरक्षा बलों के जवान भी नेटवर्क न होने की समस्या से परेशान थे। अब इन जवानों को भी नेटवर्क की समस्या नहीं आएगी।
वहीं, डलहौजी के विधायक डीएस ठाकुर ने बताया कि मामला ध्यान में आने पर निगम के अधिकारियों को निर्देश जारी कर टावर को चालू करवा दिया है। उधर, निगम के सहायक अभियंता प्रदीप नाग ने बताया कि अब लोगों को अपनों से बात करने को मीलों सफर तय नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें