साहो (चंबा)। चंबा-साहो मार्ग पर मंगलवार दोपहर के समय एसआईयू की टीम ने नाके के दौरान बाइक सवार व्यक्ति को 109 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी व्यक्ति की पहचान मोहम्मद दीन के रूप में हुई है। दोपहर 2:30 बजे चंबा-साहो मुख्य मार्ग पर बन्नू गांव के समीप एसआईयू टीम ने नाका लगाया था। इस दौरान मोहम्मद दीन निवासी चलोगा यहां बाइक पर पहुंचा। टीम ने शक के आधार पर उसे रोक कर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उससे पुलिस ने चरस बरामद की है। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद