फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बिना परमिट धार में डेरा जमाए बैठे लोग मवेशियों सहित खदेड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। बिना परमिट धार में डेरा जमाकर बैठे गुज्जर समुदाय के लोगों को वन विभाग ने मवेशियों सहित वहां से खदेड़ दिया। वन विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि यहां रहकर ये लोग अवैध शिकार और कटान को अंजाम देते हैं। इसके चलते वन खंड चांजू की टीम ने बर्फ में पैदल सपान धार में जाकर गुज्जर समुदाय और उनके मवेशियों को वहां से निचले इलाकों में खदेड़ा। साथ ही उन्हें हिदायत दी कि सर्दियां खत्म होने से पहले यदि वे दोबारा धार में दिखे तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इन समुदाय के लोगों को वन विभाग की तरफ से धार में रहने का परमिट 15 अप्रैल से 15 सितंबर तक दिया जाता है। 15 सितंबर के बाद इन लोगों को अपने मवेशियों के साथ निचले इलाकों में जाना होता है। ताकि बर्फबारी के दौरान कोई भी अवैध शिकार या कटान जैसी की घटनाओं को अंजाम नहीं दे सके। क्योंकि सर्दियों में बर्फबारी अधिक होने के कारण बीट के वनरक्षक कई बार धार तक नहीं पहुंच पाते। इसका फायदा उठाकर ये लोग अवैध रूप से जंगली जानवरों का शिकार कर देते थे। वन विभाग की इस कार्रवाई के बाद धारों में डेरा जमाए बैठे अन्य लोगों में भी हड़कंप मच गया है। विभाग की तरफ से सख्त हिदायत दी गई है कि वे धारों को छोड़ स्वयं निचले इलाकों में चले जाएं। कई बार अवैध शिकारियों को अपने कोठों में पनाह देकर भी ये लोग जंगली जानवरों का शिकार करते हैं। इस बार वन विभाग ने सचेत होकर इन लोगों पर शिकंजा कस दिया है। अब कोई भी धार में जाकर जंगली जानवरों का शिकार नहीं कर पाएगा। इतना ही नहीं दंतुई बीट में तैनात वन रक्षक सहित अन्य कर्मचारी नियमित रूप से जंगलो में गश्त भी कर रहे हैं। ताकि जंगल में अवैध कटान और शिकार को रोका जा सके।
विज्ञापन


धार में अवैध रूप से डेरा जमाकर बैठे गुज्जर समुदाय के लोगों को मवेशियों सहित वहां से हटाया गया है। इन लोगों के पास धार में रहने का समय सितंबर तक होता है। धार में बर्फबारी में रुकने के पीछे उनकी मंशा अवैध शिकार भी हो सकती है। इसलिए उन्हें वहां से हटा दिया गया है। अमित शर्मा, वन मंडल अधिकारी चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें