फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: नहीं मिल रहा मुफ्त इलाज, हिमकेयर कार्ड रिन्यू नहीं करवा रहे लोग

Fri, 12 Dec 2025 06:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। हिमकेयर कार्ड पर मुफ्त इलाज नहीं मिलने पर लोगों ने इसे रिन्यू करवाना बंद कर दिया है। क्योंकि, रिन्यू करने के लिए 1000 रुपये की फीस चुकानी पड़ रही है। सरकार फीस लेने के बाद भी मुफ्त इलाज की सुविधा नहीं दे पा रही है। इसके चलते जिले में सैकड़ों लोगों ने अभी तक अपना कार्ड रिन्यू नहीं करवाया है। मेडिकल कॉलेज के हिमकेयर सेंटर में सन्नाटा पसरा है। वर्ष 2020 में 15000 से अधिक लोगों ने अपने हिमकेयर कार्ड बनाए थे। जिस पर उन्हें सरकारी व निजी अस्पताल में मुफ्त इलाज की सुविधा भी मिल रही थी। मेडिकल कॉलेज चंबा सहित जिले के अन्य सरकारी व निजी अस्पतालों में अब इस कार्ड पर मरीजों को मुफ्त इलाज नहीं मिल पा रहा है। सरकार की तरफ से अस्पताल प्रबंधन को बजट नहीं दिया जा रहा है। इसके चलते कई कंपनियों ने दवाई सहित अन्य जरूरी सामान अस्पतालों को देना बंद कर दिया है। यही वजह है कि अस्पताल प्रबंधन चाहकर भी मरीजों का मुफ्त इलाज नहीं कर पा रहा है। मेडिकल कॉलेज के प्रवक्ता डॉक्टर मानिक सहगल ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में बजट के अभाव में हिमकेयर के तहत मरीजों के इलाज में थोड़ी परेशानी हो रही है। इसके लिए सरकार को अवगत करवा दिया गया है।
विज्ञापन



यदि सरकार हिमकेयर व आयुष्मान कार्ड में मरीजों को मुफ्त इलाज नहीं दे सकती तो इसे रिन्यू करवाने का कोई फायदा नहीं है। रिन्यू की फीस सिर्फ सरकार की तिजोरी भरने में इस्तेमाल होगी।
-संजय शर्मा, स्थानीय निवासी


चुनाव के दौरान कांग्रेस ने लोगों को मुफ्त इलाज व अन्य कई लुभावने वायदे किए थे लेकिन तीन सालों में स्वास्थ्य सेवाओं की जिले में जो हालत हुई है, उससे गरीब लोग काफी परेशान हैं।
विज्ञापन

- डिंपल, स्थानीय निवासी


सरकार को मरीजों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने वाली योजना को अतिरिक्त बजट देना चाहिए। जिससे अधिक से अधिक मरीजों को मुफ्त इलाज मिल सके लेकिन यहां उल्टा ही हो रहा है।
- महबूब, स्थानीय निवासी


जिले के निजी अस्पतालों में हिमकेयर कार्ड पर गरीब लोग बीमारी का मुफ्त इलाज करवा रहे थे लेकिन कांग्रेस सरकार ने इस सुविधा को भी बंद कर दिया। अब सरकारी अस्पतालों में भी मरीज मुफ्त इलाज को तरस रहे हैं।
विज्ञापन

-शादी लाल, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें