भरमौर (चंबा)। भरमौर की घरेड़ पंचायत में जमीन विवाद में पड़ोसी की हत्या करने वाले आरोपी मां-बेटे को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है।
वीरवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां पर उन्हें न्यायिक हिरासत पर भेजने का फैसला सुनाया गया। इससे पहले भी दोनों न्यायिक हिरासत में थे। बुधवार को उन्हें दोबारा अदालत में पेश किया जाना था।
इससे पहले पुलिस पांच दिन का रिमांड लेकर उनसे हत्या को लेकर सभी पहलुओं पर जांच कर चुकी है। जिस डंडे से पड़ोसी को मारा था, वह भी बरामद कर लिया गया है। 22 नवंबर को विवादित जगह पर लकड़ी रखने को लेकर यह वारदात हुई जिसमें मां-बेटे पर हत्या के आरोप लगे।