फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: ऑनलाइन जीवन प्रमाण पत्र व्यवस्था से पेंशनर खफा

Sat, 04 Jul 2026 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिहुंता (चंबा)। सरकार के वित्त विभाग के पेंशनरों और फैमिली पेंशनरों के जीवन प्रमाण पत्र को 1 जुलाई से ऑनलाइन जमा करवाने संबंधी आदेशों को लेकर पेंशनरों में असंतोष है।
विज्ञापन

पेंशनरों ने नई व्यवस्था को व्यावहारिक न बताते हुए ऑफलाइन प्रणाली को जारी रखने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अधिकांश वरिष्ठ नागरिक और पेंशनभोगी ऑनलाइन प्रणाली की तकनीकी जानकारी नहीं रखते हैं। नई व्यवस्था उनके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है। उनका तर्क है कि कई बुजुर्ग डिजिटल प्रक्रिया से अनभिज्ञ हैं जिससे समय पर जीवन प्रमाण पत्र जमा करवाने में दिक्कत आ सकती है। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन खंड इकाई सिहुंता के प्रधान ओंकार सिंह चौहान ने बताया कि नई ऑनलाइन व्यवस्था पेंशनरों के हित में सुविधाजनक नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से आह्वान किया है कि ऑनलाइन व्यवस्था को लागू करने से पहले जमीनी स्तर पर जागरूकता और सहायता व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें