फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: भनौता में खराब हो गई चंबा से पठानकोट जा रही बस

Sat, 04 Jul 2026 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चनेड़ (चंबा)। परिवहन व्यवस्था की हालत एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। शनिवार सुबह 9 बजे चंबा से पठानकोट के लिए रवाना हुई एचआरटीसी की बस भनौता के पास खराब हो गई।
विज्ञापन

इसके चलते बस में सवार करीब 30 यात्रियों को एक घंटे तक परेशानियों का सामना करना पड़ा। चंबा बस स्टैंड से 10 किलोमीटर की दूर जाने के बाद भनौता में बस के पहिये थम गए। कई यात्री निर्धारित समय पर गंतव्य तक नहीं पहुंच पाए। वंदना कुमारी, सपना देवी, निशा कुमारी, आरव कुमार और हर्षित कुमार ने बताया कि इतना लंबा सफर और बस आधा सफर भी नहीं कर पाई और खराब हो गई। सरकारी बसें अकसर रास्ते में खराब हो जाती हैं। इससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ती है। निगम को बस की सही मरम्मत करके रूट पर भेजना चाहिए। उधर, अड्डा इंचार्ज सरदार मोहम्मद ने कहा कि बस में तकनीकी खराबी आई थी। उसे दुरुस्त कर दोबारा रूट पर भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें