फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: 15 फीसदी महंगाई भत्ता न मिलने से पेंशनर खफा

Sun, 16 Aug 2026 10:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ष 2016 से 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों की बकाया राशि का भुगतान शीघ्र मांगा
विज्ञापन

हिम आंचल पेंशनर्स कल्याण संघ भलेई मंडल की बैठक में की गई समस्याओं पर चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
बनीखेत (चंबा)। हिम आंचल पेंशनर्स कल्याण संघ भलेई इकाई की बैठक रविवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह मंडल अध्यक्ष गजेंद्र राठौड़ की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मंडल के 29 पेंशनर्स ने भाग लिया।
इस दौरान पेंशनर्स के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में पेंशनर्स को 15 प्रतिशत महंगाई भत्ता नहीं दिए जाने पर सदस्यों ने रोष व्यक्त किया। पेंशनर्स ने सरकार से मांग की कि उन्हें देय महंगाई भत्ते का भुगतान शीघ्र किया जाए, ताकि लंबे समय से लंबित उनके वित्तीय लाभ उन्हें मिल सकें।
विज्ञापन


इसके अलावा वर्ष 2016 से 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों की बकाया राशि का भुगतान शीघ्र करने की मांग भी उठाई गई। पेंशनर्स ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले विभिन्न वित्तीय लाभ लंबे समय से लंबित हैं जिससे सेवानिवृत्त कर्मचारियों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से लंबित देनदारियों का जल्द निपटारा करने की मांग की।
विज्ञापन


बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों और पेंशनर्स से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर सुरेश कुमार, अनिल कुमार, रणवीर सिंह, जीएस ठाकुर, सरस्वती सहित मंडल के 29 सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें