चंबा डे केयर सेंटर में बैठक के दौरान पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्य।संवाद
चंबा। प्रदेश के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को आज भी छठे वेतन आयोग की स्वीकृति से मिलने वाले लाभ नहीं मिल पाए हैं। पेंशनरों ने इसके लिए पूर्व और वर्तमान सरकार को जिम्मेवार ठहराया। पेंशनरों ने एक स्वर में कहा कि दोनों सरकारों ने वित्तीय अराजकता का प्रमाण दिया है।
पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन इकाई खंड चंबा की सोमवार को आयोजित हुई बैठक की अध्यक्षता प्रधान लेख राज ने की। बैठक का संचालन महासचिव सुरेंद्र गुप्ता ने किया। बैठक में पदाधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2016 से सेवानिवृत पेंशनर संशोधित महंगाई भत्ते, ग्रेच्युटी और अवकाश सहित एरियर भुगतान के लिए आंदोलनरत है, लेकिन सरकार की ओर से कोई पहल नहीं की जा रही है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि पेंशनरों की मांगों को बिना विलंब पूरा किया जाए, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी ना पेश आए। पेंशनरों में लेखराज, एसके गुप्ता, शक्ति प्रसाद, राजेंद्र सिंह, खुशहाल बख्शी और तजबीज सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।