फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चुवाड़ी में उत्सव के रूप में मनाया पेंशनर दिवस

Wed, 17 Dec 2025 10:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चुवाड़ी (चंबा)। राष्ट्रीय पेंशनर दिवस को चुवाड़ी पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन ने उत्सव के रूप में लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह चुवाड़ी में मनाया। इसकी अध्यक्षता इकाई के प्रधान रमेश चंद ने की। इस दौरान मुख्य अतिथि एसडीएम भटियात पारस अग्रवाल रहे। समारोह में 80 वर्ष के ऊपर के आयु के वरिष्ठ सदस्य हरी विलास महाजन, नागिन पूरी, करनैल चंद, अमरचंद और दीवान चंद का मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

इसके बाद पेंशनरों ने सरकार से मुख्य रूप उनकी मांगों को पूरा करने का आग्रह किया। पेंशनरों की मुख्य मांगों में जो कर्मचारी जनवरी 2016 के बाद और जनवरी 2022 तक सेवानिवृत्त हुए हैं उनकी रिवाइज पेंशन रिवाइज ग्रेच्युटी लीव इन कैशमेंट कम्युटेकशन समेत सभी अन्य वित्तीय लाभों को शीघ्र जारी किया जाए। साथ ही चिकित्सा बिलों का शीघ्र भुगतान किया जाए और 13 फीसदी महंगाई भत्ता लंबित पड़ा है, उसे शीघ्र जारी किया जाए। लंबित किस्तों के एरियर का भुगतान किया जाए।
रमेश चंद ने कहा कि 14 सूत्री मांगों पर जो राज्य स्तर संयुक्त पेंशनर संगठन का मांग पत्र अध्यक्ष राज्य स्तर पर सुरेश ठाकुर द्वारा मांग पत्र पर कार्रवाई अमल में ली जाए। समारोह के अंत में इकाई अध्यक्ष रमेश चंद और महासचिव कमलेश खत्री ने सभी वरिष्ठ नागरिकों और मुख्य अतिथि का आभार जताया।
विज्ञापन

गली-मोहल्लों के रास्तों को जल्द करवाएं दुरुस्त
इस दौरान चुवाड़ी प्रशासन से पेंशनरों ने मांग उठाई है कि गली-मोहल्लों में जो रास्तों और अन्य सड़कों को शीघ्र ठीक करवाया जाए। बेहाल मार्गों में वार्ड नंबर चार और पांच की स्थिति बड़ी दयनीय है। बदहाल मार्ग के कारण स्कूलों के बच्चे और बुजुर्ग गिर रहे हैं। उन्होंने इन मार्गों की स्थिति को शीघ्र सुधारने का प्रशासन से आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें