फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: कम सेवाकाल वाले सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मिले पेंशन

Wed, 28 Jan 2026 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चुवाड़ी (चंबा)। हिमाचल प्रदेश के सेवानिवृत्त कर्मचारी अधिकारी महासंघ ने 10 वर्ष से कम सेवाकाल वाले सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए सम्मानजनक पेंशन या मानदेय का प्रावधान करने की मांग मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से की है। इसको लेकर महासंघ की ओर से मुख्य सचिव और वित्तीय सचिव को 22 जनवरी को मांगपत्र भी भेजा गया है।
विज्ञापन

महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजीव गुलेरिया और वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. विपन महाजन ने बताया कि प्रदेश में लगभग 2,000 से 3,000 ऐसे कर्मचारी और अधिकारी हैं, जिन्होंने केवल तीन, पांच और नौ वर्ष तक सेवाएं दी हैं। ये लोग पेंशन की तकनीकी शर्तों के कारण वित्तीय सहायता से वंचित हैं। बुढ़ापे में उनके पास आजीविका का कोई ठोस साधन नहीं है। कम सेवाकाल वाले सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके पद के अनुरूप सम्मानजनक मानदेय प्रदान किया जाए।
आगामी बजट में इस वर्ग के लिए विशेष वित्तीय प्रावधान शामिल किया जाए। जीवन जीने के अधिकार के तहत इन परिवारों को आर्थिक सुरक्षा और सम्मान मिले। उन्होंने कहा कि यह वर्ग छोटा है और इन पर होने वाला खर्च सरकारी खजाने पर कोई भारी बोझ नहीं डालेगा, लेकिन इससे इन परिवारों को राहत मिलेगी। महासंघ का पूर्ण विश्वास है कि मुख्यमंत्री मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए आगामी बजट में इस मामले में ऐतिहासिक घोषणा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें