फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बाइक की टक्कर से राहगीर अचेत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। घर की ओर जा रहे एक व्यक्ति को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। अचेत अवस्था में व्यक्ति को मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे दाखिल कर लिया गया है। अब घायल की हालत में सुधार बताया जा रहा है। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में पीड़ित बलि राज ने बताया कि 22 जनवरी की शाम वह अपने निजी काम से हाडा गया था। वापसी के समय शाम साढ़े छह बजे भरोड़ी से थोड़ा पीछे पहुंचा तो सड़क पर एक मोटरसाइकिल आई। बाइक सवार ने उसे टक्कर मार कर सड़क पर गिरा दिया। सिर के बल गिरने से वह कुछ देर के लिए अचेत हो गया। व्यक्ति के सड़क पर गिरने की आवाज सुनकर स्थानीय ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर उसके परिजनों को सूचित किया। परिजनों ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों की मदद से उसे गाड़ी से मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें