चंबा। जिला चंबा के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में किसानों ने मटर की बिजाई शुरू कर दी है। निचले क्षेत्रों में किसानों ने मटर की फसल की बिजाई पहले ही कर दी है।
कृषि विभाग दावा कर रहा है कि यह मौसम ठंडे इलाकों में मटर की बिजाई के लिए बेहतर होता है। साथ ही ठंडे इलाकों में इस दौरान मटर की बिजाई से अच्छी पैदावार के आसार होते हैं। किसान हाल ही में हुई बारिश और बर्फबारी को किसान मटर की फसल के लिए संजीवनी मान रहे हैं। उनका कहना कि खेतों में मटर की फसलों की बिजाई करने से पूर्व बारिश के बाद धूप का इंतजार कर रहे थे। पिछले दिनों ऊपरी क्षेत्रों में जमकर बारिश हुई है। इससे खेतों में नम हो चुकी है। बारिश के बाद जैसे ही आसमान में धूप खिली तो किसानों ने अपने खेतों में मटर की बिजाई शुरू कर दी। किसानों को पूरी उम्मीद है कि बिजाई से पहले अगर बारिश नहीं हुई तो इस साल मटर फसल की पैदावार पिछले साल की तुलना में अधिक होगी। कहा कि बिजाई से पहले बारिश की आवश्यकता नहीं है। हालांकि, विभाग ने किसानों को सुझाव दिया है कि मटर का बीज कार्यालय में उपलब्ध है। किसान बीज कार्यालय से ले सकते हैं। कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. कुलदीप धीमान ने बताया कि ऊपरी क्षेत्रों के किसान इन दिनों मटर की फसल की बिजाई कर सकते हैं। हाल ही में हुई बारिश उनकी फसलों के लिए संजीवनी का कार्य करेगी। कहा कि कार्यालय में अभी भी मटर का बीज उपलब्ध है।