फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्श पर बैठकर डॉक्टरों का इंतजार करते रहे मरीज

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज चंबा में डॉक्टरों की हड़ताल के चलते ओपीडी के बाहर ठंडे फर्श पर बैठ डॉक्टर का इंतजार ? - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। दिन: शुक्रवार। स्थान :चंबा मेडिकल कॉलेज। समय: सुबह साढ़े नौ बजे। मेडिकल कॉलेज के सभी डॉक्टर दो घंटे की पेन डाउन हड़ताल के चलते मुख्य गेट पर खड़े हैं। समय सुबह साढ़े नौ बजे। ओपीडी ब्लॉक की दूसरी मंजिल में मेडिसन ओपीडी के बाहर मरीज लंबी कतारों में चेकअप करवाने के लिए खड़े हैं। एक बुजुुर्ग महिला मरीज अपना इलाज करवाने के लिए पर्ची बनवाकर ओपीडी के दरवाजे के बाहर ठंडे फर्श पर बैठी है।
विज्ञापन

सिर पर हाथ रखे महिला की परेशानी साफ दिख रही है। जबकि, दूसरे मरीज दीवार का सहारा लेकर डॉक्टरों के इंतजार में खड़े हैं। इसी ब्लॉक में सर्जरी ओपीडी के बाहर मरीजों की भीड़ तो नहीं है लेकिन, जो मरीज अपनी बीमारी का इलाज करवाने पहुंचे हैं, वे डॉक्टर की खाली कुर्सी देख ओपीडी के बाहर मायूस खड़े हैं। वहीं, उससे थोड़ा आगे हड्डी रोग की ओपीडी में भी मरीजों की लंबी कतार लगी है। डॉक्टर ओपीडी में है लेकिन, पेन डाउन हड़ताल की वजह से मरीजों की जांच नहीं की जा रही है। केवल इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को ही चेकअप किया जा रहा है। ओपीडी के बाहर ठंडे फर्श पर दर्जनों मरीज डॉक्टरों के आने का इंतजार कर रहे हैं।
शिशु ओपीडी के बाहर भी यही हालात हैं। अभिभावक अपने बच्चों को गोद में उठाकर डॉक्टर के आने का इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा महिला रोग ओपीडी में गर्भवती महिलाएं अपना चेकअप करवाने के लिए ठंड फर्श पर बैठी हैं। डॉक्टरों की हड़ताल के चलते सभी मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ी। साढ़े ग्यारह बजे जब डॉक्टर ओपीडी में लौटे तो मरीजों की जान में जान आई। उधर, एमएस डॉ. देवेंद्र शर्मा ने कहा कि मांगों को लेकर चिकित्सक दो घंटे की हड़ताल कर रहे हैं। दो घंटे के बाद सभी चिकित्सकों ने ओपीडी में सेवाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें