फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में शुरू हुए मरीजों के टेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में मरीजों के टेस्ट दोबारा शुरू हो गए हैं। इससे मरीजों को थोड़ी राहत मिली है। वीरवार को प्रयोगशाला में टेस्ट करने में इस्तेमाल होने वाला केमिकल खत्म हो गया था। इससे मरीजों को अपने टेस्ट करवाने के लिए भटकना पड़ा।
विज्ञापन

प्रयोगशाला से मरीजों को बिना टेस्ट किए लौटा दिया गया। इससे मरीजों और तीमारदारों का गुस्सा भड़क उठा। मरीजों की समस्या को देखते हुए अमर उजाला ने प्रमुखता के साथ खबर प्रकाशित की। उसके बाद प्रशासन और मेडिकल कॉलेज प्रबंधन तुरंत हरकत में आया और मरीजों की सुविधा के लिए टेस्ट में इस्तेमाल होने वाले केमिकल की व्यवस्था की। अब शुक्रवार से मरीजों के प्रयोगशाला में टेस्ट शुरू हो गए हैं। सरकारी प्रयोगशाला में टेस्ट बंद होने से निजी लैब वालों की चांदी हो गई। मरीज काफी तादाद में उनके पास जाने लगे। जो टेस्ट अस्पताल में मुफ्त किए जा रहे थे उनके लिए मरीजों को निजी लैबों में शुल्क चुकाना पड़ा। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देवेंद्र कुमार ने बताया कि प्रयोगशाला में मरीजों के टेस्टों की व्यवस्था कर दी गई है। अब मरीजों को टेस्ट करवाने के लिए निजी लैबों में जाने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें