फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मरीज तेज धूप में घंटों इंतजार करने को मजबूर

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में संचालित क्रस्ना लैब के बाहर चिलचिलाती धूप में खड़े मरीज। संवाद।
विज्ञापन
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में मरीजों को अपने टेस्ट करवाने के लिए क्रस्ना लैब के बाहर चिलचिलाती धूप और बारिश में खड़े होना पड़ रहा है। उनकी सुविधा के लिए वहां छत का निर्माण तक नहीं किया गया है। कई मरीज छाता लेकर टेस्ट करवाने के लिए खड़े रहते हैं लेकिन अधिकतर तेज धूप में अपने टेस्ट के लिए वहां खड़े रहते हैं।
विज्ञापन


तीमारदारों सूरज कुमार, चमन सिंह, सोनू, महिंद्र सिंह, रवि कुमार, केवल और जितेंद्र कुमार ने बताया कि कहने के लिए मेडिकल कॉलेज जिले का सबसे बड़ा स्वास्थ्य संस्थान है। यहां पर रोजाना सैकड़ों मरीज अपना इलाज करवाने के लिए पहुंचते हैं। डॉक्टर मरीजों को इलाज के लिए जरूरी टेस्ट भी लिखते हैं। जब मरीज लैब के बाहर टेस्ट करवाने के लिए पहुंचते हैं तो उन्हें घंटों लाइन में खड़े रहना पड़ता है। इस दौरान चिलचिलाती धूप में खड़े रहना उनके लिए मुश्किल हो जाता है लेकिन मजबूरन वहां खड़े रहना पड़ता है। उन्होंने प्रशासन और प्रबंधन से मांग की है कि शीघ्र मरीजों की सुविधा के लिए वहां पर छत का निर्माण किया जाए। प्रवक्ता मेडिकल कॉलेज डॉ. मानिक सहगल ने बताया कि मरीजों की इस समस्या का निदान करने के लिए प्रबंधन योजना बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें