फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांगी घाटी को सालभर जिला मुख्यालय से जोड़ा जाए : डाॅ. जनक राज

Wed, 06 Aug 2025 10:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। भरमौर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. जनक राज ने बताया कि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर उन्होंने पांगी घाटी को सालभर जिला मुख्यालय से जोड़ने की मांग की है। साथ ही होली-उतराला सड़क को जल्द विकसित करने संबंधी प्रस्ताव सौंपा। बुधवार को लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि इस मुलाकात के दौरान किलाड़, लाहड़ू और पठानकोट को जोड़ने वाली सड़कों की मरम्मत और सुधार के लिए भी केंद्र सरकार से स्वीकृति मांगी है। इसके अलावा भरमौर को कांगड़ा से सीधे जोड़ने के लिए सुरंग निर्माण की मांग भी की गई है।
विज्ञापन

डॉ. जनक राज ने कहा कि मणिमहेश यात्रा के दृष्टिगत विधायक ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं। भविष्य में इसे वैष्णो देवी यात्रा की तरह व्यवस्थित रूप देने की योजना है। विधायक ने जानकारी दी कि सरकार ने कुछ योजनाओं के ऑनलाइन उद्घाटन कर दिए हैं, जबकि संबंधित विभागों को इसकी जानकारी नहीं दी गई। उन्होंने जनता को आश्वासन दिया कि क्षेत्र की हर समस्या, चाहे शिक्षा, स्वास्थ्य या बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी हो, उसे प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें