फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: हिमपात से शेष दुनिया से कटी पांगी घाटी

विज्ञापन
चंबा के पांगी में ताजा बर्फबारी के बाद धुंध से घिरी पहाड़ियां।संवाद
विज्ञापन
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी हिमपात के कारण एक बार फिर शेष दुनिया से कट गई है। लाहुल स्पीति प्रशासन की ओर से कुल्लू-किलाड़ मार्ग पर वाहनों की आवाजाही नहीं करने की चेतावनी दी गई है। क्योंकि मार्ग पर भूस्खलन हो रहा है जिससे वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने की संभावना हो सकती है। लाहुल स्पीति प्रशासन की चेतावनी के बाद पांगी प्रशासन ने भी घाटी के लोगों को खराब मौसम में कुल्लू की तरफ सफर करने से परहेज करने की अपील की है। टैक्सी चालकों को हिदायत दी गई है कि सड़क को यातायात के लिए पूर्ण रूप से सुचारु होने के उपरांत ही सवारियों को लेकर निकलें जिससे किसी प्रकार की घटना न हो।
विज्ञापन

पांगी घाटी को जिला मुख्यालय के साथ जोड़ने के लिए मौजूदा समय में वाया कुल्लू-मनाली मार्ग ही यातायात के लिए बहाल था। वहीं साच पास और वाया जम्मू-कश्मीर सड़कें भी अभी तक यातायात के लिए बंद हैं। ऐसे में शुक्रवार शाम को जैसे ही कुल्लू मार्ग के बंद होने की सूचना पांगी पहुंची तो यहां के लोगों में मायूसी छा गई। क्योंकि लोग जिला मुख्यालय सहित अन्य जिलों में अपने कार्य के संबंध में पांगी से निकलने की योजना बना चुके थे। रोहली और अटल टनल के पास भूस्खलन होने से सड़क पर पत्थर गिर रहे हैं। इसकी वजह से वहां से गुजरना खतरे से खाली नहीं है। आवासीय आयुक्त पांगी अजय कुमार यादव ने पांगी वासियों से अपील की है कि जब तक मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए पूर्ण रूप से सुचारू नहीं हो जाते तब तक वे अपनी जान को खतरे में डालकर आवाजाही न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें