फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: ट्राइबल फेस्टिवल केलांग में गूंजी पांगी की संस्कृति, पंगवाल रंग मंच ने मोहा मन

Mon, 17 Aug 2026 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पांगी (चंबा)। राज्य स्तरीय ट्राइबल फेस्टिवल केलांग में चंबा जिले की पांगी घाटी की समृद्ध लोक संस्कृति की शानदार झलक देखने को मिली। पंगवाल रंग मंच के कलाकारों ने पारंपरिक पंगवाली लोक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देकर दर्शकों को पांगी की सांस्कृतिक विरासत से रूबरू करवाया। कलाकारों की प्रस्तुति पर दर्शकों ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया।
पंगवाल रंग मंच की अध्यक्ष अनीता कुमारी सहित महक कुमारी, तनवी राणा, रजत भारद्वाज, करण कुमार और वीरेंद्र कुमार ने पारंपरिक पांगी परिधान और आभूषणों से सुसज्जित होकर नृत्य प्रस्तुत किया। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से पांगी की संस्कृति, परंपराओं और लोक जीवन को मंच पर जीवंत कर दिया। सधी हुई प्रस्तुति ने समारोह में मौजूद लोगों का ध्यान आकर्षित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंच की ओर से कहा गया कि पंगवाली नृत्य पांगी घाटी की विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान है। ऐसे आयोजनों से लोक संस्कृति को व्यापक मंच मिलने के साथ युवा पीढ़ी भी अपनी जड़ों से जुड़ती है। कलाकारों ने कहा कि ट्राइबल फेस्टिवल में प्रस्तुति देना उनके लिए गर्व का अवसर रहा। उन्होंने आयोजन समिति और केलांग प्रशासन का आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें