फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पांगी-भरमौर की चोटियों में हुई 10.16 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी

Fri, 22 May 2026 10:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगला क्षेत्र में मध्यरात्रि जमकर हुई बारिश और ओलावृष्टि
विज्ञापन

जिले में बारिश ने मौसम हुआ कूल-कूल, मिली बड़ी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले में वीरवार मध्यरात्रि को बदले मौसम के मिजाज के बाद भरमौर-पांगी की ऊपरी चोटियों में 10.16 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी हुई। जिले के अधिकांश जगहों पर मध्यरात्रि ओलावृष्टि हुई।
ताजा बर्फबारी और बारिश से मौसम कूल-कूल हो गया है। बीते दिनों दिन प्रति दिन बढ़ रहे तापमान के बाद बारिश के कारण तापमान में गिरावट होने से लोगों और किसानों ने राहत की सांस ली। प्रदेश के कई हिस्सों में गर्मी अपना कहर दिखा रही है। उपमंडल की ऊपरी पहाड़ियों पर हल्की बर्फवारी होने से मौसम ठंडा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भरमौर क्षेत्र में बारिश और ऊंची पहाड़ियों मणिमहेश, कुगति, चौविया, खपरांस, काली छौ में 10.16 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी होने से लोगों ने राहत महसूस की। पांगी की ऊपरी चोटियों हुड़ान भुटोरी, चस्क भुटोरी, सुरार हिल्स, सच्चे जोत पास 10.16 सेंटीमीटर बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में सुबह के समय मूसलाधार बारिश हुई। जिला मुख्यालय के साथ लगती मंगला पंचायत में मध्यरात्रि बारिश और ओलावृष्टि हुई। साहो, सिल्लाघ्राट, साहो, चुराह, सरोल समेत आसपास के दायरे में आसमान से बरसने वाली राहत की बूंदों ने लोगों को बड़ी राहत दी। ताजा बर्फबारी के चलते चंबा-किलाड़ वाया सचे जोत मार्ग पर सुबह के समय वाहनों की आवाजाही भी थमी रही। दोपहर के समय एक बार फिर से खिली धूप में ही वाहन चालक सच्चे जोत के रास्ते चंबा के लिए रवाना हो पाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें