फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: करोड़ों का भवन बना सफेद हाथी, फर्नीचर के इंतजार में लटकी सेवाएं

Fri, 22 May 2026 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सरोल मेडिकल कॉलेज के फर्नीचर टेंडर 2026 में भी अटके, नए भवन में शिफ्टिंग पर संकट
विज्ञापन

तीन बार रद्द हो चुके टेंडर, चौथी बार भेजी गई फाइल पर भी नहीं हुआ फैसला
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में नए फर्नीचर को लेकर 2025 में हुए टेंडर 2026 में भी अब तक सिरे नहीं चढ़ पाए हैं। टेंडर प्रक्रिया स्वास्थ्य सचिवालय में अटकी पड़ी है। कई महीनों से इस प्रक्रिया को पूरा ही नहीं किया जा रहा है। इस कारण सरोल में मेडिकल कॉलेज को शिफ्ट नहीं किया जा रहा है।
चंबा में टेंडर प्रक्रिया पूरी कर आगामी कार्रवाई के लिए सचिवालय भेजी गई है। लेकिन वहां पर यह कार्रवाई कब पूरी होगी, इसका किसी को भी कोई अनुमान नहीं है। बिना फर्नीचर सरोल में करोडों से बना नया भवन सफेद हाथी बन कर रह गया है। जब तक वहां पर फर्नीचर नहीं लगेगा, तब तक ओपीडी सहित अन्य स्वास्थ्य सेवाएं शिफ्ट नहीं की जा सकतीं। ऐसा नहीं है कि फर्नीचर खरीद के लिए विभाग के पास बजट नहीं है। सरकार ने इसके लिए बजट की व्यवस्था पहले ही कर दी है। लेकिन टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण यह समस्या पेश आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा नहीं है कि टेंडर पहली बार किया गया है। तीन बार टेंडर रद्द हो चुके हैं। इस बार चौथी बार टेंडर करवाकर सचिवालय भेजा गया है। लोगों में जय सिंह, विनोद कुमार, हंसराज, केवल कुमार, दिनेश शर्मा, राज सिंह, सुनील कुमार और संजय शर्मा ने बताया कि पिछले साल मिंजर मेले में मेडिकल कॉलेज को शिफ्ट करने की बात कही गई थी। मिंजर मेला बीते एक वर्ष हो होने है लेकिन अभी तक इसे शिफ्ट नहीं किया जा सका है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि मेडिकल कॉलेज में शीघ्र नया फर्नीचर लगाकर इसे शिफ्ट करने की व्यवस्था की जाए।
इनसेट
टेंडर प्रक्रिया सचिवालय स्तर पर पूरी की जा रही है। जल्द ही नया फर्नीचर मिलने की उम्मीद है। -डॉ. मानिक सहगल,मेडिकल कॉलेज के प्रवक्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें